लाइव न्यूज़ :

लद्दाख को पहली फॉरेंसिक प्रयोगशाला मिली

By भाषा | Updated: December 17, 2021 19:48 IST

Open in App

जम्मू, 17 दिसंबर गृह मंत्रालय ने लद्दाख में पहली फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की स्थापना को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक जांच और रिपोर्ट, जांच के साथ-साथ अदालती मुकदमों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लद्दाख में यह प्रयोगशाला जांच एजेंसियों द्वारा संदर्भित विभिन्न प्रकार की साक्ष्य सामग्री पर निष्पक्ष वैज्ञानिक राय प्रदान करेगी और न्यायपालिका की भी मदद करेगी।

अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में इस प्रयोगशाला के नहीं होने से नमूनों को केंद्र-शासित प्रदेश से बाहर भेजना पड़ता था जिससे खास तौर पर मानव विसरा जैसे खराब होने वाले नमूनों पर असर पड़ता था।

उन्होंने बताया कि एफएसएल लद्दाख एक बहुआयामी प्रयोगशाला होगी, जो जैविक, रसायनिक, प्रिंट और दस्तावेजी साक्ष्य का परीक्षण और विश्लेषण करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब