लाइव न्यूज़ :

लद्दाख: हॉट स्प्रिंग से पीछे हटी चीनी सेना, जल्द हो सकती है कमांडर स्तर की बैठक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 26, 2020 06:30 IST

हॉट स्प्रिंग से चीन और भारत की सेना पीछे हट गई हैं. डिसएंगेजमेंट की प्रक्रिया के तहत दोनों देशों की सेनाओं ने अपने कदम पीछे किए हैं

Open in App
ठळक मुद्देलद्दाख में हॉट स्प्रिंग से पीछे हटी चीन की सेनापैंगोंग को लेकर अगले हफ्ते हो सकती है बैठक

लद्दाख में हॉट स्प्रिंग से चीन और भारत की सेना पीछे हट गई हैं. डिसएंगेजमेंट की प्रक्रिया के तहत दोनों देशों की सेनाओं ने अपने कदम पीछे किए हैं। वहीं, पैंगोंग को लेकर अगले हफ्ते सैन्य कमांडर स्तर की बैठक हो सकती है।

भारत और चीन पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग सो इलाके से चीनी सैनिकों की वापसी का तरीका तय करने के लिए अगले सप्ताह उच्चस्तरीय सैन्य वार्ता कर सकते हैं। सरकारी सूत्रों ने शनिवार को इस आशय की जानकारी दी। क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लक्ष्य से पूर्वी लद्दाख में संघर्ष वाली जगह से सेनाओं की वापसी को लेकर अभी तक दोनों देशों की सेनाओं के शीर्ष सैन्य कमांडरों के बीच चार चरण की वार्ता हो चुकी है।

सूत्रों ने बताया कि सैन्य और राजनयिक स्तर पर फिलहाल चल रही वार्ता के परिणामस्वरूप पूर्वी लद्दाख के गश्ती बिन्दु 14, 15 और 17ए से सेनाएं पूरी तरह अपनी-अपनी जगह लौट चुकी हैं। सूत्र ने बताया, ‘‘पैंगोंग सो वाले इलाके से सेनाओं की पूर्ण वापसी का तरीका तय करने के लिए अगले सप्ताह सेना के शीर्ष कमांडरों की बैठक होने की संभावना है।’’

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि गलवान घाटी और कुछ अन्य स्थानों, जहां संघर्ष हुआ था, से चीन की सेना वापस जा चुकी है, लेकिन पैंगोंग सो इलाके में फिंगर पांच से फिंगर आठ तक के क्षेत्र से चीनी सैनिकों की वापस उस तरह से नहीं हो रही है, जैसा कि भारत ने मांग की थी। भाषा अर्पणा नीरज नीरज

टॅग्स :चीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह