झारखंड में पुलिस पदाधिकारियों की कमी, दस आईपीएस देने का अनुरोध

By भाषा | Updated: July 5, 2021 23:40 IST2021-07-05T23:40:34+5:302021-07-05T23:40:34+5:30

Lack of police officers in Jharkhand, request to give ten IPS | झारखंड में पुलिस पदाधिकारियों की कमी, दस आईपीएस देने का अनुरोध

झारखंड में पुलिस पदाधिकारियों की कमी, दस आईपीएस देने का अनुरोध

रांची, पांच जुलाई झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज कहा कि राज्य के 24 में से 19 जिले नक्सलवाद से प्रभावित हैं और राज्य में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों की कमी है, लिहाजा वर्ष 2020 की सिविल सेवा परीक्षा में चयनित अधिकारियों में से दस आईपीएस झारखंड को दिये जायें।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय से अनुरोध किया है कि राज्य में भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारियों की कमी को देखते हुए सिविल सेवा परीक्षा, 2020 के माध्यम से चयनित भारतीय पुलिस सेवा के दस अधिकारियों का आवंटन झारखंड राज्य संवर्ग में किया जाये।

प्रवक्ता ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय से इस संबन्ध में अनुरोध करने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज अपना अनुमोदन दिया।

उल्लेखनीय है कि झारखंड राज्य में आईपीएस अधिकारी के स्वीकृत संवर्ग बल 149 के विरुद्ध मात्र 113 अधिकारी ही उपलब्ध हैं जिनमें से 93 पदाधिकारी सीधी भर्ती के तथा 20 प्रोन्नति से नियुक्त हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Lack of police officers in Jharkhand, request to give ten IPS

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे