लाइव न्यूज़ :

कोविड टीकों की कमी, सरकार की विफलता के कारण आ सकती है तीसरी लहर: कांग्रेस

By भाषा | Updated: July 14, 2021 19:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई कांग्रेस ने बुधवार को देश में कोरोना रोधी टीकों की कमी होने का दावा किया और कहा कि केंद्र सरकार की विफलता के कारण देश कोविड की तीसरी लहर की चपेट में आ सकता है।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार के पास ‘जुमले हैं, टीके नहीं हैं।’

उन्होंने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘जुमले हैं, वैक्सीन नहीं!’’ कांग्रेस नेता ने जो खबर साझा की, उसमें कहा गया है कि कई राज्यों में टीकों की कमी है, हालांकि केंद्र ने इससे इनकार किया है।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने दावा किया कि वह इस साल के आखिर तक सभी वयस्क नागरिकों का टीकाकरण कर देगी। इसके लिए जरूरी है कि रोजाना टीकों की 80 लाख खुराक दी जाए। इसके बाद भी सिर्फ 34 लाख खुराक रोजाना दी जा रही है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘मोदी सरकार की विफलता के कारण तीसरी लहर भारत को बुरी तरह चपेट में ले सकती है।’’ कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने आरोप लगाया कि टीकों की कमी और ईंधन की कीमतों में वृद्धि से भाजपा सरकार जनता के घाव पर नमक रगड़ रही है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘टीकाकरण की दर में 60 प्रतिशत की गिरावट आई है और इस सरकार में ईंधन की कीमतों में 63 बार बढ़ोतरी हुई है। भाजपा लोगों के घाव पर नमक रगड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।’’

उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास टीकों की 1.51 करोड़ खुराक पड़ी है जिनका अभी उपयोग नहीं हो सका है।

उसने यह भी कहा कि अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को टीकों की 39.59 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर