लाइव न्यूज़ :

कुछ दिनों की कमी को आयु पात्रता के आड़े नहीं आने देना चाहिए: उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: September 8, 2021 00:42 IST

Open in App

चेन्नई, सात सितंबर मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि निर्धारित आयु योग्यता के लिए कुछ दिनों की कमी एक बुद्धिमान छात्र के लिए नीट जैसी परीक्षा में प्रवेश या परीक्षा देने के लिए एक बाधा नहीं होनी चाहिए।

इसी तरह के एक मामले में 2019 में न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम की अध्यक्षता वाली आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की खंडपीठ के एक आदेश का हवाला देते हुए, न्यायमूर्ति पुष्पा सत्यनारायण और न्यायमूर्ति कृष्णन रामासामी की वर्तमान पीठ ने आज यह टिप्पणी की।

हालांकि, इसने एक नाबालिग लड़की को नीट परक्षा देने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

पीठ ने कहा कि 2019 के आदेश में कहा गया है कि "हम अपनी चिंता दर्ज कराना चाहेंगे कि भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) को ऐसे मामलों पर फैसला लेना चाहिए, क्योंकि ऐसे व्यक्तियों के मामले जिनकी आयु परीक्षा के लिए निर्धारित आयु से कुछ दिन कम है, उन्हें वास्तव में कम आयु का नहीं माना जा सकता है।"

मूल रूप से, तंजावुर जिले की नाबालिग लड़की श्री हरिनी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के इस साल नौ अगस्त के आदेश को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया, जिसमें उसे रविवार 12 सितंबर को होने वाली नीट परीक्षा में बैठने की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान