सिक्किम में पर्यटकों के लिए लाचुंग को खोला गया
By भाषा | Updated: August 18, 2021 17:17 IST2021-08-18T17:17:39+5:302021-08-18T17:17:39+5:30

सिक्किम में पर्यटकों के लिए लाचुंग को खोला गया
सिक्किम सरकार ने बुधवार को लाचुंग में यमथांग घाटी को पर्यटकों के लिए खोल दिया। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। इससे एक सप्ताह पहले सोम्गो झील, बाबा मंदिर और नाथुला जैसे प्रसिद्ध स्थलों को खोल दिया गया था। नार्थ सिक्किम गांव में पर्यटन गतिविधियों को देखने वाली स्थानीय संस्था लाचुंग जुम्सा ने इस निर्णय का स्वागत किया है और कहा कि कोविड से बचाव के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। गत सप्ताह ईस्ट सिक्किम में सोम्गो झील और बाबा मंदिर में पर्यटकों की भीड़ देखी गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि अन्य पर्यटन स्थलों को खोलने के बारे में भी राज्य सरकार विचार करेगी। सिक्किम में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद पर्यटन स्थलों को आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।