लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में आठ वर्षीय बच्ची के साथ मजदूर ने किया दुष्कर्म

By भाषा | Updated: December 10, 2021 19:51 IST

Open in App

नई टिहरी, 10 दिसंबर उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर क्षेत्र में एक मजदूर के आठ साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पिछले कई सालों से गांव में ही मजदूरी का कार्य करने वाले आरोपी प्रमोद कुमार (45) को शुक्रवार को गिरफ्तार कर पॉक्सो न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।

मामले की जांच कर रही वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशा पंचम ने बताया कि पीडि़ता के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम आरोपी, बालिका को बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया और फिर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि घटना का पता तब चला जब पीड़िता अपने घर पहुंची ।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के बढापुर क्षेत्र में पूरनपुर-मुतरजापुर का रहने वाला आरोपी पिछले 10-12 सालों से गांव में रहकर मजदूरी कर रहा था ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बालिका की चिकित्सकीय जांच में उससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!