लाइव न्यूज़ :

ओखला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी में मृत मिला मजदूर

By भाषा | Updated: August 8, 2021 18:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में रविवार को एक मजदूर का शव मिला।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान दिल्ली के हरकेश नगर निवासी राम बचन (40) के रूप में हुई है जो पिछले दो महीने से फैक्टरी में माल ढुलाई का काम कर रहा था। शव पर जख्म का कोई निशान नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान फैक्टरी के एक सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को बताया कि कारखाने के भीतर काम करते समय राम बचन असहज महसूस कर रहा था और वहां से बाहर निकलने पर अचेत हो गया।

पुलिस को इस बारे में सूचना सुबह लगभग साढ़े पांच बजे मिली।

इस संबंध में पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) आर पी मीणा ने कहा कि जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो व्यक्ति फैक्टरी के मुख्य द्वार पर मृत पड़ा मिला और उसके मुंह से खून बह रहा था, लेकिन शव पर किसी बाहरी चोट का निशान नहीं मिला।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच शुरू कर दी गयी है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।’’

अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं