लाइव न्यूज़ :

मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत : परिजन ने पुलिस पर लगाया पिटाई का इल्जाम

By भाषा | Updated: November 16, 2021 17:48 IST

Open in App

कानपुर (उत्तर प्रदेश), 16 नवंबर कानपुर जिले में माधवपुर क्षेत्र में पड़ोस के एक मकान से 20 लाख रुपये की संपत्ति चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 25 साल के एक मजदूर की पुलिस द्वारा पूछताछ में कथित रूप से पिटायी किए जाने के चलते मौत हो गई।

मृतक के परिजन ने पुलिस पर थर्ड डिग्री अत्याचार किए जाने का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के उपायुक्त (पश्चिमी) बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि अपने पड़ोस के मकान से 20 लाख रुपये का सामान चोरी करने के मामले में पूछताछ के लिए जितेंद्र श्रीवास्तव (25) नामक श्रमिक को रविवार को पनकी रोड पुलिस चौकी लाया गया था जहां संदिग्ध हालात में उसकी तबीयत खराब हो गई।

जितेंद्र के परिजन का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने जितेंद्र को पूछताछ के नाम पर बेइंतेहा पीटा जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन के अनुसार रविवार शाम पुलिस ने जितेंद्र को उन्हें सौंपा तब उसके पेट में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा था। उसे लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पीड़ित परिजन को न्याय का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं और तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos