लाइव न्यूज़ :

खेत में करंट लगने से मजदूर की मौत

By भाषा | Updated: February 3, 2021 16:02 IST

Open in App

जालौन (उप्र), तीन फरवरी जिले में आटा थाना क्षेत्र के परासन गांव में मंगलवार की रात खेत में पड़ी विद्युत तार के करंट की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गयी।

थाने के कार्यवाहक प्रभारी (वरिष्ठ उपनिरीक्षक) प्रदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि बुधवार सुबह परासन गांव में वीर बहादुर के खेत में विद्युत तार से उलझा हुआ मजदूर कृपाल (45) का शव पाया गया है। प्रथमदृष्टया लग रहा है कि तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से झुलसकर उसकी मौत हुई है।

मजदूर की पत्नी सन्तोष रानी के हवाले से उन्होंने बताया कि मंगलवार की देर शाम कृपाल घर से पाराशर मंदिर हो रहे भंडारे का प्रसाद खाने गया था। संभवतः रात में खेत के रास्ते घर लौटते समय वह जमीन में पड़ी विद्युत तार की चपेट में आ गया और करंट से झुलसकर उसकी मौत हो गयी।

कुममार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos