लाइव न्यूज़ :

सभी मंडलों में स्‍थापित की जाएं जैविक कृषि उत्‍पादों को प्रमाणित करने वाली प्रयोगशाला : योगी

By भाषा | Updated: February 9, 2021 15:38 IST

Open in App

लखनऊ, नौ फरवरी उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को जैविक खेती पर जोर देते हुए कहा, ‘‘जैविक कृषि उत्पादों को प्रमाणित करने वाली प्रयोगशालाओं को मंडल स्तर पर स्थापित किया जाना चाहिए’’।

यहां मंगलवार को जारी सरकारी बयान के मुताबिक मुख्‍यमंत्री ने इस सम्बन्ध में मंडल स्तर पर प्रयोगशाला की स्थापना को बल देते हुए कहा, ‘‘सभी मंडलों में ऑर्गेनिक (जैविक) कृषि उत्पाद प्रमाणित करने वाली प्रयोगशालाओं की स्थापना को गति दी जाए।’’

लोकभवन में मंगलवार को आयोजित उच्‍च स्‍तरीय बैठक में विभिन्‍न विभागों की समीक्षा बैठक में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, ‘‘जैविक खेती में अपार संभावना मौजूद है और इसे अपनाने से प्रधानमंत्री के किसानों की आय को दोगुना करने के संकल्प को साकार करने में बड़ी मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा कि जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जाना वर्तमान समय की मांग है क्‍योंकि लोग ऑर्गेनिक कृषि उत्पादों के उपयोग को वरीयता प्रदान कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कृषि उत्पाद को ऑर्गेनिक प्रमाणित करने की विकेन्द्रित व्यवस्था होनी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि कृषि विविधीकरण किसानों की आय को बढ़ाने का एक अच्छा माध्यम है, प्रदेश के कई जनपदों के किसानों ने अभिनव प्रयोग करते हुए ऐसी फसलें उगाईं, जिनके बारे में यह धारणा थी कि वे स्थानीय जलवायु और भूमि के अनुकूल नहीं हैं, प्रदेश में स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट तथा ब्लैक राइस की खेती ने देश व दुनिया को नया संदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कहा कि झांसी में स्ट्रॉबेरी महोत्सव के आयोजन से इस फल की खेती के सम्बन्ध में बुन्देलखण्ड क्षेत्र के किसानों में व्यापक जागरूकता आयी है।

उन्होंने इसी प्रकार प्रदेश में ड्रैगन फ्रूट महोत्सव का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ज्यादा से ज्यादा किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ उपलब्ध कराने के लिए शुरू से ही प्रयासरत रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है