श्रमिक संगठनों ने श्रम संहिताओं का विरोध किया

By भाषा | Updated: April 1, 2021 21:07 IST2021-04-01T21:07:11+5:302021-04-01T21:07:11+5:30

Labor organizations oppose labor codes | श्रमिक संगठनों ने श्रम संहिताओं का विरोध किया

श्रमिक संगठनों ने श्रम संहिताओं का विरोध किया

सोनीपत (हरियाणा), एक अप्रैल श्रमिक एवं कर्मचारी संगठनों ने बृहस्पतिवार को यहां चार श्रम संहिताओं का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।

केंद्र सरकार द्वारा 44 श्रम कानूनों को चार संहिताओं में बदलने के खिलाफ विभिन्न संगठनों के सैकड़ों सदस्य यहां पंचायत भवन के सामने एकत्र हुए। बाद में, वे प्रदर्शन करते हुए पुलिस लाइन तक गए तथा चार संहिताओं की प्रतियां जलाईं।

सीटू के जिला प्रमुख आनंद शर्मा, एआईयूटीयूसी के राज्य सचिव हरि प्रकाश सहित अन्य श्रमिक नेताओं ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने श्रम संहिताओं की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपने कारपोरेट मित्रों के पक्ष में किसानों और मजदूरों के खिलाफ कानून बना रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी मजदूर संगठन ने श्रम कानूनों में बदलाव की मांग नहीं की। उन्होंने कहा कि मजदूर संगठनों की मांग है कि श्रम कानूनों को सरकारी एवं निजी क्षेत्र में सख्ती से लागू किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Labor organizations oppose labor codes

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे