लाइव न्यूज़ :

प्रयोगशाला में काम करनेवाला व्यक्ति 2.2 लाख रुपये चुराने के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 16, 2021 15:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून दक्षिणी दिल्ली में स्थित एक प्रयोगशाला से 2.2 लाख रुपये से ज्यादा की कथित चोरी के मामले में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वहां लेखापाल कर्मी था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान रंजन के रूप में हुई है। वह तुगलकाबाद का रहनेवाला है। पुलिस ने बताया कि उन्हें मंगलवार को हौजखास के स्कैन लैब के लेखा (अकाउंटेंट) विभाग से 2.2 लाख रुपये की चोरी संबंधी शिकायत मिली थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रयोगशाला के प्रबंधक को अपने कर्मचारियों में से ही किसी द्वारा चोरी करने का शक था क्योंकि उसका कहना था कि बाहर का कोई भी व्यक्ति लेखा विभाग तक नहीं पहुंच सकता है। जब पुलिस ने जांच शुरू कर कर्मी से पूछताछ की तो लेखापाल संदिग्ध लगा।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बाद में रंजन ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी और उसे तत्काल पैसे की जरूरत थी। रंजन ने चोरी के 2.2 लाख रुपये में से 35,000 रुपये पत्नी के प्रसव पर और 25,000 रुपये बाइक खरदीने पर खर्च किए। वहीं 40,000 रुपये आभूषण, 17,000 रुपये टीवी और 60,000 रुपये कर्ज चुकाने पर खर्च कर दिया। इसके अलावा 40,000 रुपये उसने अपने पिता के पास ओडिशा भेजे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान