लाइव न्यूज़ :

पानी के बदले थिनर देने के मामले में लैब तकनीशियन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 17, 2021 19:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली 17 मई राजधानी दिल्ली के आनंद विहार इलाके में चिकित्सकीय जांच के दौरान लापरवाही का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक लैब तकनीशियन ने सात वर्ष के बालक को कथित तौर पर पीने के पानी के बदले थिनर दे दिया। इस मामले में लैब तकनीशियन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।

यह घटना शाहदरा के आनंद विहार इलाके की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे की मां की शिकायत के आधार पर इस मामले में 25 वर्ष के अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार को उस समय की है जब डॉक्टर की सलाह पर बालक अपनी मां के साथ जांच कराने के लिए लैब में गया था।

लैब के एक कर्मचारी ने कहा कि जांच से पहले बालक को थोड़ा पानी पीना चाहिए। अंकित ने बालक को पीने के पानी की बजाए थिनर दे दिया।

थिनर पीने के बाद बालक के मुंह में जलन मचने लगी जिसके बाद उसे तत्काल जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

शाहदरा की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अम्रुता गुगलोथ ने कहा, ‘‘ हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 337 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए