लाइव न्यूज़ :

पंजाब पुलिस का खुलासाः हथियार और गोला-बारूद गिराने के बाद आतंकियों ने जलाए ड्रोन, पाकिस्तान लौटने में हो गए थे विफल 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 26, 2019 08:09 IST

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान और जर्मनी आधारित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के आतंकवादी मॉड्यूल का 22 सितंबर को भंडाफोड़ किया था। चार केजेडएफ आतंकवादियों में बलवंत सिंह, आकाशदीप सिंह, हरभजन सिंह और बलबीर सिंह शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकी हमले के लिए पाकिस्तान से पंजाब में भेजे गए ड्रोन को खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के आतंकवादियों ने हथियार और गोला-बारूद गिराने के बाद जला दिया क्योंकि यह वापस उड़ान भरने में विफल रहा। बताया गया कि आधा जले हुए ड्रोन को तरन तारन जिले के चभाल इलाके से बरामद किया गया। 

आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान से पंजाब में भेजे गए ड्रोन को खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के आतंकवादियों ने हथियार और गोला-बारूद गिराने के बाद जला दिया क्योंकि यह वापस उड़ान भरने में विफल रहा। यह जानकारी पंजाब पुलिस ने बुधवार को दी। बताया गया कि आधा जले हुए ड्रोन को तरन तारन जिले के चभाल इलाके से बरामद किया गया। 

पुलिस ने कहा कि जर्मनी के गुरमीत सिंह बग्गा के भाई गुरदेव सिंह को जालंधर के पीएपी चौक से ड्रोन ऑपरेशन में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वह हाल ही में एक आतंकवादी मॉड्यूल का कथित हैंडलर था। 

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान और जर्मनी आधारित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के आतंकवादी मॉड्यूल का 22 सितंबर को भंडाफोड़ किया था। चार केजेडएफ आतंकवादियों में बलवंत सिंह, आकाशदीप सिंह, हरभजन सिंह और बलबीर सिंह शामिल थे। इन्हे पंजाब के तरन तारन जिले के चोला साहिब गांव से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आतंकियों ने कबूला है कि ड्रोन को जला दिया गया क्योंकि वह हथियारों की खेप को छोड़ने के बाद पाकिस्तान लौटने में विफल रहे।

इससे पहले आतंकियों से पूछताछ में पता चला था कि पाकिस्तान के ड्रोन का इस्तेमाल कर हथियारों और कम्युनिकेशन हार्डवेयर गिराये गए थे। पांच एके 47 राइफल, 16 मैग्जीन और 472 चक्र कारतूस, चीन में निर्मित .30 बोर की चार पिस्तौल, आठ मैग्जीन और 72 चक्र कारतूस, नौ हथगोले, पांच सेटेलाइट फोन तथा उनके अन्य उपकरण, दो मोबाइल फोन, दो वायरलेस सेट तथा दस लाख रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद किये गए थे। 

उसने पूछताछ में सामने आया था कि आतंकियों ने जो ड्रोन इस्तेमाल किए वह चीन के हैं। चीन के एक ड्रोन से करीब दस किलो तक वजन लाया गया। कुल मिलाकर 80 किलो हथियार और गोला-बारूद लाए गए थे। 

आतंकी समूह पंजाब और आसपास के राज्यों में हमले की एक श्रृंखला शुरू करने की साजिश कर रहा था। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ था कि सीमा पार से हथियारों एवं कम्युनिकेशन हार्डवेयर की अपूर्ति के लिए ड्रोनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

टॅग्स :आतंकवादीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया