लाइव न्यूज़ :

केवीएस को नये केंद्रीय विद्यालयों के लिये संसद सदस्यों से 60 अनुरोध प्राप्त हुए

By भाषा | Updated: February 15, 2021 18:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) को पिछले वर्ष और मौजूदा वर्ष में नये केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने के लिये संसद सदस्यों से 60 अनुरोध प्राप्त हुए हैं ।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 8 फरवरी को सुनील कुमार सिंह के प्रश्न के लिखित उत्तर में लोकसभा में यह जानकारी दी ।

मंत्री ने बताया, ‘‘केंद्रीय विद्यालय खोलना एक सतत प्रक्रिया है। नये केंद्रीय विद्यालय खोलने के प्रस्ताव पर तभी विचार किया जाता है जब यह भारत सरकार के मंत्रालयों अथवा विभागों /राज्य सरकारों / संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन द्वारा प्रायोजित हो । इसके अलावा संसाधनों की प्रतिबद्धता भी हो । ’’

उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रायोजक प्राधिकरणों से नये केंद्रीय विद्यालय खोलने के प्रस्तावों को ‘चुनौती पद्धति’ के तहत अन्य प्रस्तावों से प्रतिस्पर्धा करनी होगी ।

मंत्रालय से विवरण के अनुसार, देशभर में 291 केंद्रीय विद्यालय अस्थायी भवनों में चल रहे हैं । इनमें से उत्तर प्रदेश में 26 केंद्रीय विद्यालय, मध्यप्रदेश में 24, ओडिशा में 20, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में 18-18, बिहार में 17, पश्चिम बंगाल में 13, उत्तराखंड में 14, झारखंड में 15, पंजाब में 12, कर्नाटक में 11, तेलंगाना, हरियाणा, छत्तीसगढ़, अरूणाचल प्रदेश और तमिलनाडु में 9-9 केंद्रीस विद्यालय अस्थायी भवनों में चल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं