केवीआईसी ने अपने प्लास्टिक मिश्रित हस्तनिर्मित कागज के लिए पेटेंट हासिल किया

By भाषा | Updated: August 6, 2021 01:06 IST2021-08-06T01:06:31+5:302021-08-06T01:06:31+5:30

KVIC bags patent for its plastic composite handmade paper | केवीआईसी ने अपने प्लास्टिक मिश्रित हस्तनिर्मित कागज के लिए पेटेंट हासिल किया

केवीआईसी ने अपने प्लास्टिक मिश्रित हस्तनिर्मित कागज के लिए पेटेंट हासिल किया

नयी दिल्ली, पांच अगस्त खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने प्लास्टिक के प्रयोग से निजात पाने के लिए प्राकृतिक रूप से विकसित किये गए अपने प्लास्टिक मिश्रित हस्तनिर्मित कागज के वास्ते पेटेंट पंजीकरण करवा लिया है।

आयोग ने अपने बयान में बताया कि केवीआईसी के जयपुर स्थित कुमारप्पा राष्ट्रीय हस्तनिर्मित कागज संस्थान को दो अगस्त को पेटेंट प्रमाण पत्र जारी किया गया है। भारतीय पेंटेंट एवं बौद्धिक संपदा के नियंत्रक की ओर से प्रमाण पत्र जारी किया गया।

केवीआईसी ने कहा कि प्लास्टिक मिश्रित हस्तनिर्मित कागज को विकसित करने का विचार सितंबर 2018 में आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना को आया था तथा कुमारप्पा संस्थान की टीम ने महज दो महीने में इस परियोजना को पूरा कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: KVIC bags patent for its plastic composite handmade paper

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे