के वी थॉमस कांग्रेस की केरल इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
By भाषा | Updated: February 11, 2021 21:19 IST2021-02-11T21:19:10+5:302021-02-11T21:19:10+5:30

के वी थॉमस कांग्रेस की केरल इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
नयी दिल्ली, 11 फरवरी कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को के.वी. थॉमस को अपनी केरल इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष और श्रीधरन को उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने थॉमस को केरल कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष और श्रीधरन को उपाध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।
के. सुधाकरन और के. सुरेश के तौर पर पहले से ही केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दो कार्यकारी अध्यक्ष हैं। मुल्लापल्ली रामचंद्रन अध्यक्ष हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।