लाइव न्यूज़ :

नागरिकता कानून: कुशवाहा ने नीतीश पर साधा निशाना, कहा- विधेयक का समर्थन करके आप भाजपा की ‘बी-टीम’ बन गए हैं

By भाषा | Updated: December 16, 2019 02:22 IST

कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार नागरिकता मुद्दे पर किसके साथ हैं तय नहीं कर पा रहे हैं और उनके पार्टी के नेता इस पर अलग-अलग बयान दे रहे हैं।

Open in App

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने संसद में जदयू के नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन करने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए रविवार को आरोप लगाया कि ऐसा करके वे भाजपा के समक्ष आत्मसमर्पण कर उसकी ‘बी-टीम’ बन गए हैं।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की पूण्यतिथि पर पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने कहा, "मेरे बड़े भाई नीतीश कुमार नागरिकता मुद्दे का विरोध करने वाले असम राज्य के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करते हैं और असम जाकर इसका विरोध करते हैं पर उनकी पार्टी संसद में इस मुद्दे पर आत्मसमर्पण कर देती है।’’

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार नागरिकता मुद्दे पर किसके साथ हैं तय नहीं कर पा रहे हैं और उनके पार्टी के नेता इस पर अलग-अलग बयान दे रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे जदयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर की चर्चा करते हुए कुशवाहा ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वे (नीतीश) किशोर की अच्छी सलाह पर ध्यान नहीं देंगे क्योंकि हम उन्हें अच्छी तरह जानते हैं।

किशोर के गलत दल में शामिल होने की बात करते हुए कुशवाहा ने उन्हें उससे बाहर आने की सलाह दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नागरिकता मुद्दे के जरिए केंद्र पर जानबूझकर एक समुदाय विशेष को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में विपक्षी दलों के अलग-अलग तारीखों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने के बारे में महागठबंधन में शामिल कुशवाहा ने कहा कि विपक्षी दलों को एक ही दिन कार्यक्रम को आयोजित करना चाहिए।

नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में विपक्षी महागठबंधन में शामिल राजद ने 21 दिसंबर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है जबकि इसी मुद्दे पर वामपंथी दल 19 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन करेंगे। वाम दलों ने शनिवार को राजद से अपने 'बिहार बंद' कार्यक्रम को 19 दिसंबर कर देने की अपील की है। भाषा अनवर प्रशांत प्रशांत

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019नीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं