लाइव न्यूज़ :

कुशवाहा के महागठबंधन में शामिल होते ही एनडीए नेताओं ने कसा तंज, कहा- उनके विधायक-सांसद हमारे साथ

By भाषा | Updated: December 21, 2018 04:14 IST

एक ऐसी पार्टी (रालोसपा) भी महागठबंधन से हाथ मिला रही है जिसकी गिनती के दो विधायक, एक एमएलसी और एक सांसद ‘एनडीए’ के साथ मजबूती से खड़े हैं।

Open in App

पटना, 20 दिसम्बरः बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के महागठबंधन में शामिल होने पर बृहस्पतिवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि एक ऐसी पार्टी (रालोसपा) भी महागठबंधन से हाथ मिला रही है जिसकी गिनती के दो विधायक, एक एमएलसी और एक सांसद ‘राजग’ के साथ मजबूती से खड़े हैं।

सुशील ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ ममता बनर्जी, मायावती, अखिलेश यादव और चौधरी अजित सिंह तक ने जिस कांग्रेस को तीन राज्यों में जीतने के बावजूद कोई महत्व नहीं दिया, उसे बिहार में वही दल माथे लगा रहे हैं, जिनका पूरा शीर्ष नेतृत्व जेल और अदालत के बीच झूल रहा है या जिसके नेता का जनाधार उसका साथ छोड़ चुका है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘एक ऐसी पार्टी भी महागठबंधन में हाथ मिला रही है जिसकी गिनती के दो विधायक, एक एमएलसी और एक सांसद ‘राजग’ के साथ मजबूती से खड़े हैं।’’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ 20 साल तक बिहार में दलितों के नरसंहार और 1989 में भागलपुर दंगा के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के 1000 से ज्यादा लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार दो वंशवादी दलों (कांग्रेस-राजद) के नेतृत्व में दो वोटकटवा पार्टियों ने जो गठबंधन किया है, उसका लोकसभा के चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। राज्य की जनता लालटेन युग में लौटने वाली नहीं है...।’’

सुशील ने कहा कि देश को कमजोर सरकार देने और प्रधानमंत्री मोदी की वापसी रोकने के नकारात्मक मंसूबे जोड़तोड़ से कभी कामयाब नहीं होंगे। 

बिहार में रालोसपा के विधायकों ने भी पुष्टि की कि वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ हैं। पार्टी के विधायक सुधांशु शेखर ने पीटीआई को फोन पर बताया, ‘‘रालोसपा के दोनों विधायकों और एकमात्र विधान पार्षद ने आम सहमति से घोषणा की है कि वे राजग में हैं। हम उस गठबंधन के साथ हैं जिसका हिस्सा रालोसपा रही है। उपेन्द्र कुशवाहा ने पार्टी के विचारों के खिलाफ जाकर निर्णय किया है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में कुशवाहा पार्टी लाइन के खिलाफ गए हैं और हम जल्द ही चुनाव आयोग से संपर्क कर दावा करेंगे कि हम असली रालोसपा हैं। हमें पार्टी के एक सांसद सहित विभिन्न दलों के नेताओं का समर्थन है।’’ 

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के दो विधायक ललन पासवान और सुधांशु शेखर के अलावा विधान पार्षद संजीव सिंह श्याम ने पिछले हफ्ते राजग को समर्थन देने का संकल्प जताया था। इस बीच जद यू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने ‘‘वर्तमान और संभावित राजग सहयोगियों’’ से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए ‘‘संयुक्त रूप से प्रयास’’ करने का आह्वान किया।

टॅग्स :बिहारसुशील कुमार मोदीएनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव