लाइव न्यूज़ :

CM योगी ने कुशीनगर और सहारनपुर में जहरीली शराब से हुई मौतों पर कार्रवाई के दिए आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2019 19:16 IST

मुख्यमंत्री ने इन घटनाओं के मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और बीमार हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्दे कुशीनगर में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गयी थीयोगी ने आबकारी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।अधिकारियों द्वारा एक्साइज इंस्पेक्टर, दो हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर और सहारनपुर जनपद में अवैध शराब से हुई लोगों की मौतों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। योगी ने संबंधित जिलाधिकारियों को जहरीली शराब से प्रभावित लोगों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने इन घटनाओं के मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और बीमार हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

आबकारी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव आबकारी को इन दोनों जनपदों के जिला आबकारी अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। साथ ही, पुलिस महानिदेशक को इन जनपदों के पुलिस अधिकारियों का दायित्व निर्धारित करने के लिए कहा है। उन्होंने आबकारी और पुलिस विभाग को अवैध शराब से जुड़े लोगों के विरुद्ध 15 दिन का संयुक्त अभियान चलाने की भी निर्देश दिया है।

बढ़ चुका है मौत का आंकड़ा

गौरतलब है कि कुशीनगर में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गयी थी लेकिन अब तक यह मौत का आंकड़ा और बढ़ चुका है। अधिकारियों द्वारा एक्साइज इंस्पेक्टर, दो हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। सहारनपुर जिले में भी जहरीली शराब पीने से लोगों के मरने की खबर है। (भाषा एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :योगी आदित्यनाथसहारनपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव