खुशबू सुंदर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, सोनिया को चिट्ठी लिखा नेताओं पर लगाए ये गंभीर आरोप, हो सकती हैं BJP में शामिल

By स्वाति सिंह | Updated: October 12, 2020 10:46 IST2020-10-12T10:46:10+5:302020-10-12T10:46:10+5:30

खुशबू सुंदर दक्षिण भारत मे कांग्रेस पार्टी की चर्चित चेहरा थीं। उन्होंने 200 से ज्यादा दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वे 2014 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई थीं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे सोमवार को भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

Kushboo Sundar Resigns From Congress, Likely to Join BJP | खुशबू सुंदर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, सोनिया को चिट्ठी लिखा नेताओं पर लगाए ये गंभीर आरोप, हो सकती हैं BJP में शामिल

खुशबू सुंदर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, सोनिया को चिट्ठी लिखा नेताओं पर लगाए ये गंभीर आरोप, हो सकती हैं BJP में शामिल

Highlightsकांग्रेस महिला नेता खुशबू सुंदर ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया।  अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे सोमवार को भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

नई दिल्ली: लोकप्रिय साउथ एक्‍ट्रेस और तमिलनाडु की कांग्रेस महिला नेता खुशबू सुंदर ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया।  पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिए अपने त्याग पत्र में खुशबू ने कहा कि उन्हें 'धक्का दिया गया और दबाया' जा रहा है।

बता दें कि वे दक्षिण भारत मे कांग्रेस पार्टी की चर्चित चेहरा थीं। उन्होंने 200 से ज्यादा दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वे 2014 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई थीं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे सोमवार को भाजपा में शामिल हो सकती हैं। यदि ऐसा होता है तो यह भाजपा के लिए अच्छा मौका होगा क्योंकि राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी बीच खुशबू सुंदर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, 'कुछ तत्व पार्टी के भीतर उच्च स्तर पर बैठे हैं, जिनका जमीनी हकीकत या सार्वजनिक मान्यता से कोई जुड़ाव नहीं है, वे आदेश दे रहे हैं।'


 

Web Title: Kushboo Sundar Resigns From Congress, Likely to Join BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे