लोकसभा चुनाव से पहले कुरुक्षेत्र के बीजेपी सांसद नायब सिंह सैनी को हरियाणा राज्य की दी गई जिम्मेदारी, पार्टी ने नियुक्त किया प्रदेश अध्यक्ष
By रुस्तम राणा | Updated: October 27, 2023 18:33 IST2023-10-27T17:04:14+5:302023-10-27T18:33:30+5:30
बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने घोषणा करते हुए कहा, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने श्री नायब सिंह सैनी, सांसद को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।"

लोकसभा चुनाव से पहले कुरुक्षेत्र के बीजेपी सांसद नायब सिंह सैनी को हरियाणा राज्य की दी गई जिम्मेदारी, पार्टी ने नियुक्त किया प्रदेश अध्यक्ष
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी को हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने घोषणा करते हुए कहा, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने श्री नायब सिंह सैनी, सांसद को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।"
वहीं अभी तक इस जिम्मेदारी को संभाल रहे ओम प्रकाश धनखड़ को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में इन नियुक्तियों की घोषणा की गई। बयान में कहा गया, ‘‘यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’’ इस घोषणा के बाद धनखड़ ने ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट के जरिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के नेतृत्व को धन्यवाद दिया।
Kurukshetra MP Nayab Singh Saini appointed as Haryana BJP president: BJPpic.twitter.com/u961RgRSGH
— ANI (@ANI) October 27, 2023
उन्होंने कहा, ‘‘आप सबने संगठन कार्य हेतु परिश्रम की पराकाष्ठा की। दिल की गहराइयों से आभार, नमन, आपकी मेहनत को प्रणाम।’’ धनखड़ हरियाणा सरकार में मंत्री रहे हैं और कई प्रमुख विभागों के कामकाज को संभाल चुके हैं। उन्होंने नए दायित्व के लिए नायब सिंह सैनी को भी बधाई दी। सैनी कुरुक्षेत्र से भाजपा के सांसद हैं। वह भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चे के उपाध्यक्ष भी हैं।
🙏🏽
— Om Prakash Dhankar🇮🇳 (@OPDhankar) October 27, 2023
धन्यवाद केंद्रीय नेतृत्व,
धन्यवाद प्रदेश टीम भाजपा,
धन्यवाद जिला अध्यक्ष- जिला टीम,
धन्यवाद मंडल अध्यक्ष- मंडल टीम,
धन्यवाद शक्तिकेंद्र प्रमुख- सहप्रमुख
धन्यवाद त्रिदेव- बूथ समिति,
धन्यवाद पन्ना प्रमुख
आपने सबने संगठन कार्य हेतु परिश्रम की पराकाष्ठा की - दिल गहराइयों से… pic.twitter.com/iZBHVpW42i