लाइव न्यूज़ :

कुरुक्षेत्र: नाबालिग लड़की से पांच लोगों ने किया दुष्कर्म

By भाषा | Updated: February 25, 2021 16:36 IST

Open in App

कुरुक्षेत्र (हरियाणा) 25 फरवरी कुरुक्षेत्र जिले के एक गांव में 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को कथित तौर पर कोई नशीला पदार्थ देकर पांच युवकों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है और दो की तलाश जारी है। पकड़े गए तीन लोगों में से एक नाबालिग है, जिसे संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। अन्य दो को गिरफ्तार किया गया है।

उप निरीक्षक परवीन कौर ने कहा, ‘‘ आरोपियों में से एक पीड़िता की एक दोस्त का रिश्ते का भाई है।’’

एसआई ने पीड़िता (17) की शिकायत के हवाले से बताया कि पीड़िता 22 फरवरी को स्कूल के बाद अपनी एक दोस्त के घर गई थी और वहां उसे चक्कर जैसा महसूस हुआ। एसआई ने बताया कि पीड़िता की दोस्त ने कहा था कि उसका रिश्ते का भाई उसे घर छोड़ आएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी पीड़िता को कुरुक्षेत्र के उमरी चौक के पास एक स्थान पर ले गया और वहां नाबालिग सहित अन्य चार आरोपी मौजूद थे, इन में से एक आरोपी होटल में काम करता था। इन सभी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि घटना के समय आरोपियों ने लड़की को कोई नशीला पदार्थ भी दे दिया था।

कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के शाम तक घर ना आने पर उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की और तभी शाम सात बजे के करीब उन्होंने एक मोटरसाइकिल पर दो लड़कों के साथ लड़की को देखा। उन्होंने कहा कि शिकायत के मुताबिक पीछे बैठे लड़के ने पीड़िता के सिर पर देसी पिस्तौल तान रखी थी। किसी तरह लड़की के परिवार के सदस्यों ने मोटरसाइकिल को रोका और पीड़िता को बचाया। उस समय भी लड़की पूरी तरह होश में नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए