लाइव न्यूज़ :

कुढ़नी विधानसभा सीट उपचुनाव 2022ः मनोज कुशवाहा के लिए प्रचार करेंगे सीएम नीतीश और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, केदारप्रसाद गुप्ता से टक्कर

By एस पी सिन्हा | Updated: November 19, 2022 19:12 IST

Kurhani assembly by-election 2022: राजद विधायक अनिल साहनी को धोखाधड़ी के मामले में दोषी ठहराये जाने और तीन साल की कैद की सजा सुनाये जाने के कारण कुढ़नी सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केदारप्रसाद गुप्ता को टिकट दिया है।महागठबंधन के सातों दलों का समर्थन हासिल है।मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों ही मनोज सिंह कुशवाहा के लिए प्रचार करेंगे।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट पर पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) के उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा के लिए प्रचार करेंगे।

जद(यू) की बिहार इकाई के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि उपचुनाव में 'महागठबंधन' का उम्मीदवार भारी मतों के अंतर से जीतेगा। उन्होंने कहा, "कुढ़नी उपचुनाव एकतरफा है और महागठबंधन के उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा भारी मतों के अंतर से जीतेंगे। उन्हें महागठबंधन के सातों दलों का समर्थन हासिल है।”

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों ही मनोज सिंह कुशवाहा के लिए प्रचार करेंगे। हम जल्द ही चुनाव प्रचार की तारीखों की घोषणा करेंगे।” मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर हाल में हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने नीतीश नहीं जा सके थे। दरअसल, एक ‘स्टीमर’ दुर्घटना में उन्हें चोट लग गई थी।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने मोकामा से राजद उम्मीदवार नीलम देवी और गोपालगंज से प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता के पक्ष में वीडियो संदेश भेजे थे। कुढ़नी विधानसभा सीट पर पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए कुल 21 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

राजद विधायक अनिल साहनी को धोखाधड़ी के एक मामले में दोषी ठहराये जाने और तीन साल की कैद की सजा सुनाये जाने के कारण कुढ़नी सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केदारप्रसाद गुप्ता को टिकट दिया है।

गुप्ता 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में साहनी से 700 से ज्यादा वोट से हारे थे। इस बार राजद ने यह सीट सहयोगी दल जद(यू) के लिए छोड़ दी है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने नीलाभ कुमार को टिकट दिया है, जबकि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने मोहम्मद गुलाम मुर्तज़ा को उम्मीदवार बनाया है।

टॅग्स :उपचुनावनीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारपटनाजेडीयूआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव