कूनो राष्ट्रीय उद्यानः भारत में जन्मी चीता मुखी ने 5 शावकों को जन्म दिया, सीएम मोहन यादव ने शेयर किया वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2025 12:53 IST2025-11-20T12:51:30+5:302025-11-20T12:53:39+5:30

Kuno National Park: भारत में जन्मी पहली मादा चीता मुखी अब प्रजनन करने वाली भारत में जन्मी पहली चीता बन गई है जिसने 33 महीने की उम्र में शावकों को जन्म दिया।

Kuno National Park Indian-born cheetah Mukhi gives birth to 5 cubs CM Mohan Yadav writes historic achievement Madhya Pradesh see watch video | कूनो राष्ट्रीय उद्यानः भारत में जन्मी चीता मुखी ने 5 शावकों को जन्म दिया, सीएम मोहन यादव ने शेयर किया वीडियो

file photo

HighlightsKuno National Park: भारत की चीता पुनरुद्धार पहल के लिए एक अभूतपूर्व सफलता है।Kuno National Park: स्वास्थ्य और लंबे समय की संभावनाओं का एक मज़बूत संकेत है।Kuno National Park: चीतों का पहला अंतरमहाद्वीपीय स्थानांतरण था। 

श्योपुरः भारत में जन्मी चीता मुखी ने मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच शावकों को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को इसे ‘प्रोजेक्ट चीता’ में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारत में जन्मी चीता मुखी ने मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच शावकों को जन्म दिया है, जिससे एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि मां और शावक स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि यह भारत की चीता पुनरुद्धार पहल के लिए एक अभूतपूर्व सफलता है।

उन्होंने कहा कि भारत में जन्मी पहली मादा चीता मुखी अब प्रजनन करने वाली भारत में जन्मी पहली चीता बन गई है जिसने 33 महीने की उम्र में शावकों को जन्म दिया। यादव ने कहा कि भारत में जन्मे चीते का सफल प्रजनन, भारतीय वातावरण में इस प्रजाति के अनुकूलन, स्वास्थ्य और लंबे समय की संभावनाओं का एक मज़बूत संकेत है।

उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण कदम भारत में एक आत्मनिर्भर और अनुवांशिक रुप से विविध चीता आबादी के बारे में उम्मीद को मज़बूत करता है, जिससे देश के संरक्षण लक्ष्यों को और बढ़ावा मिलेगा। देश में विलुप्त होने के कई दशक बाद, 17 सितंबर, 2022 को चीतों को भारत में फिर से लाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तब नामीबिया से लाए गए आठ चीतों (पांच मादा और तीन नर) को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा था, जो चीतों का पहला अंतरमहाद्वीपीय स्थानांतरण था। 

Web Title: Kuno National Park Indian-born cheetah Mukhi gives birth to 5 cubs CM Mohan Yadav writes historic achievement Madhya Pradesh see watch video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे