लाइव न्यूज़ :

गिरफ्तारी के खिलाफ उच्च न्यायालय पहुंचे कुंद्रा

By भाषा | Updated: July 23, 2021 18:39 IST

Open in App

मुंबई, 23 जुलाई उद्यमी राज कुंद्रा ने अश्लील फिल्मों के कथित निर्माण एवं ऐप के माध्यम से उनके वितरण के मामले में अपनी गिरफ्तारी को बंबई उच्च न्यायालय में चुनौती दी है और कहा है कि इन वीडियो को ‘‘कामुक’’ कहा जा सकता है लेकिन इनमें ‘‘पूरी तरह यौन क्रिया’’ नहीं दिखाई गई है।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा (45) को 19 जुलाई को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मजिस्ट्रेट की एक अदालत ने उन्हें 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

याचिका में निचली अदालत के आदेश को रद्द करने का आग्रह किया गया।

इसमें कहा गया कि पुलिस हिरासत में भेजने का मजिस्ट्रेट का आदेश कानून का उल्लंघन है क्योंकि दंड प्रक्रिया संहिता (गिरफ्तारी पूर्व) की धारा 41ए के तहत नोटिस दिया जाना आवश्यक है, खासकर कोविड-19 महामारी को देखते हुए। धारा 41ए के तहत जिन मामलों में गिरफ्तारी की जरूरत नहीं है, पुलिस उनमें आरोपी को समन जारी कर सकती है और उसका बयान दर्ज कर सकती है।

कुंद्रा ने याचिका में कहा कि पुलिस जिस सामग्री के अश्लील होने का दावा कर रही है उनमें ‘‘सीधे यौन क्रिया और यौन संबंध बनाते हुए नहीं दिखाया गया है बल्कि सामग्री को छोटी फिल्म के रूप में दिखाया गया है, जो कामुक हैं।’’

इसमें कहा गया है कि इसलिए सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 67ए को इसमें नहीं लगाया जा सकता है और इसमें अधिकतम धारा 67 (कामुक सामग्री का प्रसारण) लगाई जा सकती है।

कुंद्रा ने कहा कि पुलिस ने 19 जुलाई 2021 को उनके कार्यालय पर छापेमारी की और उनसे बयान दर्ज कराने के लिए थाने चलने को कहा। याचिका में आरोप लगाया है, ‘‘प्रतिवादी (पुलिस) ने थाने में याचिकाकर्ता को गिरफ्तार कर लिया, जहां उन्हें बयान दर्ज करने के बहाने बुलाया गया था।’’

इसमें दावा किया गया कि गिरफ्तारी के बाद कुंद्रा से सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत नोटिस पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया, जिससे उन्होंने इंकार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह