लाइव न्यूज़ :

कुंभ मेलाः 503 शटल बसों ने एक साथ परेड कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: March 1, 2019 01:58 IST

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिनिर्णायक (एडजुटीकेटर) ऋषि नाथ ने यहां मेला क्षेत्र स्थित आईसीसीसी सभागार में संवाददाताओं को बताया कि परेड के लिए 510 बसें लगाई गई थीं जिसमें सात बसें मानक के अनुरूप नहीं चल सकीं। 503 बसें मानक के अनुरूप चलीं।

Open in App

कुम्भ मेले में यात्रियों की निःशुल्क सेवा के लिए लगाई गईं 500 से अधिक शटल बसों ने बृहस्पतिवार को एक साथ परेड कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इससे पूर्व सबसे बड़े बेड़े का रिकॉर्ड अबु धाबी के नाम था जहां दिसंबर, 2010 में 390 बसों ने परेड कर रिकॉर्ड बनाया था।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिनिर्णायक (एडजुटीकेटर) ऋषि नाथ ने यहां मेला क्षेत्र स्थित आईसीसीसी सभागार में संवाददाताओं को बताया कि परेड के लिए 510 बसें लगाई गई थीं जिसमें सात बसें मानक के अनुरूप नहीं चल सकीं। 503 बसें मानक के अनुरूप चलीं।

उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने बृहस्पतिवार की सुबह सहसों बाइपास से नवाबगंज तक इन 510 बसों का एक साथ संचालन किया और इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए नाथ सहित उनकी टीम के सदस्य मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि यह बसों की सबसे बड़ी परेड का गिनीज बुक का नया रिकॉर्ड है। इन बसों ने 2 मील की दूरी तय की। यह आधिकारिक रिकॉर्ड है और अगले सात दिनों में इसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के महाप्रबंधक पी.आर. बेलवरियार ने बताया कि कुम्भ मेले में शहर को भीड़ से मुक्त करने के लिए पार्किंग क्षेत्र नगर से बाहर बनाने का निर्णय किया गया था और श्रद्धालुओं को लाने-ले जाने के लिए 510 शटल बसें चलाई गई थीं।

उन्होंने बताया कि परिवहन निगम ने इन नई बसों की ब्रांडिंग की थी। एक शहर में इतनी बड़ी संख्या में बसों का संचालन करना भी एक रिकॉर्ड है।

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक तरुण कुमार सिंह ने बताया कि एक जनवरी से 25 फरवरी तक लगभग 60 लाख श्रद्धालुओं को शटल बस सुविधा प्रदान की गई। इसके अलावा, मेला क्षेत्र में संचालित सांस्कृतिक कार्यक्रमों व अन्य आयोजनों में भी श्रद्धालुओं को शटल बसों की निःशुल्क सुविधा प्रदान की गई।

टॅग्स :कुम्भ मेलाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है