लाइव न्यूज़ :

Kumbh Mela 2025: रेलवे को 1600 से अधिक अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत?, प्रयागराज में 13-26 जनवरी 2025 तक महाकुंभ मेला, बोर्ड ने पत्र लिखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2024 15:09 IST

Kumbh Mela 2025: पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए इन दिनों 100 प्रतिशत कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीआर मंडल को 1471 अतिरिक्त कर्मचारियों और पांच अधिकारियों की आवश्यकता है।एनईआर मंडल को वाणिज्यिक विभाग से 270 कर्मचारियों और पांच अधिकारियों की आवश्यकता है।प्रबंधन निरीक्षक, सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक जैसे कर्मचारियों को भेजने को कहा है।

प्रयागराजः प्रयागराज में 13 से 26 जनवरी, 2025 तक आयोजित होने वाले महाकुंभ मेला 2025 के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा और भीड़ के प्रभावी प्रबंधन के लिए रेलवे को 1600 से अधिक अतिरिक्त कर्मचारियों की आवश्यकता है। रेलवे बोर्ड ने अन्य मंडलों को लिखित में यह सूचना दी है। पत्र में कहा गया है, ‘‘क्षेत्रीय रेलवे, एनसीआर और एनईआर से सभी प्रयास और समन्वय की अपेक्षा की जाती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई चूक नहीं हो और मेला सुचारू रूप से आयोजित हो सके।’’ 

प्रयागराज और उसके आस पास के क्षेत्र दो रेलवे मंडल, उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) और पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के अंतर्गत आते हैं। इसलिए रेलवे बोर्ड ने अन्य मंडल से महाकुंभ मेले के दौरान अतिरिक्त सहायता के लिए बुकिंग क्लर्क, वाणिज्यिक-सह-टिकट क्लर्क, वाणिज्यिक प्रबंधन निरीक्षक, सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक जैसे कर्मचारियों को भेजने को कहा है।

बोर्ड के पत्र के अनुसार, एनसीआर मंडल को 1471 अतिरिक्त कर्मचारियों और पांच अधिकारियों की आवश्यकता है, जबकि एनईआर मंडल को वाणिज्यिक विभाग से 270 कर्मचारियों और पांच अधिकारियों की आवश्यकता है। बोर्ड ने कहा कि छह स्नान दिवसों - पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए इन दिनों 100 प्रतिशत कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

टॅग्स :कुम्भ मेलाप्रयागराजउत्तर प्रदेशभारतीय रेलRailway Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो