लाइव न्यूज़ :

लड़कियों पर कुमारी का बयान बेतुका: उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष

By भाषा | Updated: June 11, 2021 14:49 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),11जून उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने आयोग की सदस्य मीना कुमारी द्वारा हाल ही में लड़किया को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा कि महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी द्वारा दिया गया बयान बेतुका है और उन्हें इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए, उनके बयान में शब्दों का चयन कतई ठीक नहीं था।

बाथम ने कहा,‘‘ हम 21वीं सदी में जी रहे हैं और मोबाइल दिनचर्या का जरूरी हिस्सा बन चुका है, ऐसे में आयोग की सदस्य का लड़कियों को मोबाइल देने और उनका लड़कों के साथ भाग जाने संबंधी बयान किसी भी नजर से सही नहीं है।’’

बाथम ने बताया कि इस संबंध में कुमारी से फोन पर पूछताछ की गई है और जल्द ही उनसे इस विवादित बयान पर लिखित में भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

गौरतलब है कि कुमारी ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा था,‘‘ अभिभावक छोटी उम्र की लड़कियों को मोबाइल फोन ना दें। लड़कियां मोबाइल पर घंटो- घंटो बातचीत करती हैं, और बाद में लड़के के साथ घर से भाग जाती हैं।’’ उन्होंने कहा था कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध का एक कारण मोबाइल फोन भी है, ऐसे में अभिभावकों को अपनी लड़कियों को मोबाइल नहीं देना चाहिए। कुमारी के इस बयान के लिए उनकी तीखी आलोचना हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह