लाइव न्यूज़ :

हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा सिंघु बार्डर पर किसानों से मिलीं

By भाषा | Updated: December 7, 2020 23:30 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात दिसंबर कांग्रेस की हरियाणा इकाई की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने सोमवार को सिंघु बार्डर पर किसानों से भेंट की और केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ उनके आंदोलन के प्रति पूरा समर्थन व्यक्त किया।

हरियाणा बीकेयू प्रमुख गुरनाम सिंह चरूणी की मौजदूगी में किसानों के एक समूह से बातचीत करते हुए शैलजा ने कहा कि ‘यदि किसान खुश हैं तो देश खुश है।’’

पार्टी के एक बयान के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन केंद्र की भाजपा नीत सरकार को किसानों की कोई परवाह नहीं है।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे किसानों के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस पार्टी ने आठ दिसंबर को किसानों द्वारा बुलाये गये भारत बंद का पूरा समर्थन किया है। ’’

शैलजा ने कहा, ‘‘ उसे (केंद्र सरकार को) बस अपने पूंजीवादी दोस्तों के फायदे की चिंता है। सरकार को इन कृषि विरोधी काले कानूनों को निरस्त करना होगा जो पूंजीपतियों का फायदा पहुंचाते हैं। इसके अलावा, कुछ भी और मंजूर नहीं होगा। सरकार को किसानों की मांग माननी ही चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी