लाइव न्यूज़ :

राजस्थान मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलीं कुमारी शैलजा

By भाषा | Updated: August 2, 2021 19:13 IST

Open in App

जयपुर, दो अगस्त राजस्थान राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावनाओं के बीच हरियाणा राज्य कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने रविवार रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ संक्षिप्त मुलाकात की। प्रदेश कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शैलजा जयपुर हवाई अड्डे से सीधे मुख्यमंत्री गहलोत से मिलने उनके आवास पर गईं, और सोमवार सुबह दिल्ली रवाना हो गईं।

कुमारी शैलजा के यूं अचानक संक्षिप्त दौरे ने राज्य मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों को हवा दी है।

हालांकि, कांग्रेस नेता इस मुलाकात को लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि शैलजा पार्टी आलाकमान का कोई संदेश देने आई थीं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन द्वारा पार्टी विधायकों और सरकार को समर्थन दे रहे विधायकों के साथ बैठकों के कुछ दिनों के बाद लोग मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल के बारे में कयास लगाते रह गये लेकिन शैलजा की गहलोत के साथ अचानक हुई बैठक के बाद एक बार फिर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

माकन ने पिछले शुक्रवार को राजस्थान मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों को हटाने के स्पष्ट संकेत देते हुए कहा था कि कुछ मंत्रियों ने संगठन के साथ काम करने के लिये सरकार छोड़ने की इच्छा व्यक्त की है।

पार्टी नेताओं का कहना है कि शैलजा को सोनिया गांधी का विश्वासपात्र माना जाता है और वह गांधी परिवार का कोई संदेश लेकर आई होंगी।

हालांकि पार्टी ने शैलजा के जयपुर आने और मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है।

कुमारी शैलजा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का करीबी माना जाता है क्योंकि वे पिछले विधानसभा चुनावों में टिकट तय करने के लिये बनी स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष थीं।

राजस्थान मंत्रिमंडल में अशोक गहलोत सहित अभी मंत्रिमंडल के 21 सदस्य हैं और अधिकतम इसमें और नौ लोगों को समायोजित किया जा सकता है। प्रदेश में इसी तरह जिला स्तर पर पार्टी इकाइयों में पद रिक्त हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू