लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly Election: कुमारी शैलजा हरियाणा में आज शक्ति प्रदर्शन के बाद कांग्रेस की कमान संभालेंगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2019 07:51 IST

इस मौके पर कांग्रेस के हरियाणा मामलों के प्रभारी गुलामनबी आजाद भी मौजूद रहेंगे. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर नविनयुक्त अध्यक्ष कुमारी शैलजा को पार्टी का कार्यभार सौंपते हुए उनका स्वागत करेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचने तक जगह-जगह स्वागत करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी उनके साथ होंगे.

हरियाणा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा शक्ति प्रदर्शन करेंगी. दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचने तक शनिवार को हरियाणा में जगह-जगह उनका स्वागत किया जाएगा. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी उनके साथ होंगे.

इसके साथ ही एक तरह से कांग्रेस अपना चुनाव अभियान भी शुरू कर देगी. राज्य में अक्तूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. कांग्रेस के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के मौके पर बड़ी तादाद में पार्टी से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है.

इस मौके पर कांग्रेस के हरियाणा मामलों के प्रभारी गुलामनबी आजाद भी मौजूद रहेंगे. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर नविनयुक्त अध्यक्ष कुमारी शैलजा को पार्टी का कार्यभार सौंपते हुए उनका स्वागत करेंगे.  

हालांकि, कांग्रेस आलाकमान ने इस मौके पर किसी तरह की गुटबाजी नहीं दिखाने का संदेश दिया है, फिर भी देखने वाली बात यही होगी कि शैलजा की ताजपोशी के इस समारोह में कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव और मौजूदा कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई शामिल होते हैं या नहीं. इसमें कोई शक नहीं कि कांग्रेस के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में होने वाले इस कार्यक्रम में हुड्डा खेमे का ही दबदबा रहेगा.

शैलजा तय कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार को सुबह सात बजे चुनाव प्रबंधन समिति के नवनियुक्त चेयरमैन भूपेंद्र हुड्डा के साथ दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगी. सबसे पहले कुंडली बॉर्डर पर उनका स्वागत किया जाएगा. इसके बाद मुरथल, समालखा, पानीपत, घरौंडा, करनाल, पीपली, शाहबाद और अंबाला में उनका स्वागत होगा. इस दौरान हर जगह हुड्डा समर्थक विधायक और कार्यकर्ता पूरे दलबल के साथ मौजूद रहेंगे.

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणाअसेंबली इलेक्शन २०१९
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया