लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा के साथ कुमारस्वामी की मुलाकात से अटकलों का बाजार गर्म

By भाषा | Updated: November 13, 2020 22:13 IST

Open in App

बेंगलुरु, 13 नवंबर जद (एस) नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बी. एस. येदियुरप्पा से मुलाकात की।

सूत्रों के अनुसार, कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री से उनके आवासीय कार्यालय ‘कृष्णा’ में मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात करीब 15 मिनट चली। उनके साथ जद (एस) नेता और मेलकोटे से विधायक सी. एस. पुट्टाराजू भी थे।

कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच उनके विधानसभा क्षेत्र को लेकर चर्चा हुई। हालांकि, इस मुलाकात से राजनीतिक हलकों में चर्चा होने लगी है क्योंकि पिछले साल कुमारस्वामी नीत जद (एस) व कांग्रेस की गठबंधन सरकार गिरने के बाद दोनों नेताओं की यह दूसरी मुलाकात है।

इससे पहले दोनों की 11 सितंबर को मुलाकात हुई थी। उस वक्त दोनों ने कहा था कि उनके बीच जद (एस) विधायक मंजूनाथ के विधानसभा क्षेत्र दसराहाली में बारिश से हुई तबाही को लेकर चर्चा हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं