लाइव न्यूज़ :

कुमारस्वामी ने मेकेदातु मुद्दा नहीं उठाने के लिए भाजपा पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: June 18, 2021 18:45 IST

Open in App

बेंगलुरु, 18 जून कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने पार्टी की आंतरिक कलह में उलझे रहने के कारण मेकेदातु जलाशय परियोजना का मुद्दा नहीं उठाने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा पर शुक्रवार को निशाना साधा।

सिलसिलेवार ट्वीट में कुमारस्वामी ने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने परियोजना को रोकने के लिए हाल में कदम उठाए थे जो कि कर्नाटक के हितों के खिलाफ है। जद (एस) नेता ने कहा, ‘‘मेकेदातु जलाशय के साथ-साथ कावेरी नदी के संबंध में तमिलनाडु सरकार के कदम कर्नाटक के हितों के खिलाफ है।’’

जद (एस) नेता ने कहा, ‘‘राज्य की भाजपा सरकार को ऐसे मुद्दों पर गौर करना चाहिए लेकिन वह तो आंतरिक कलह से जूझ रही है।’’ कुमारस्वामी के मुताबिक स्टालिन ने हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेकेदातु जलाशय के निर्माण के लिए कर्नाटक को मंजूरी नहीं देने की अपील की थी। उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की महत्वपूर्ण परियोजना अनिश्चितता की शिकार हो गयी है जबकि केंद्र और राज्य, दोनों जगह भाजपा की सरकार है। इससे भाजपा का वह दावा भी गलत साबित हो गया कि केंद्र और राज्य में एक पार्टी की सरकार रहने से स्वर्ग बन जाएगा। ’’ उन्होंने तमिलनाडु सरकार से मेकेदातु परियोजना को अनुमति देने की अपील करते हुए कहा कि इससे तमिलनाडु के हितों को नुकसान नहीं पहुंचेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल