लाइव न्यूज़ :

कुमारस्वामी ने भवानीपुर उपचुनाव में ‘ऐतिहासिक’ जीत पर ममता की तारीफ की

By भाषा | Updated: October 3, 2021 20:53 IST

Open in App

बेंगलुरु, तीन अक्टूबर जनता दल (सेकुलर) के वरिष्ठ नेता एचडी कुमारस्वामी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भवानीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव भारी अंतर से जीतने पर रविवार को बधाई दी।

ट्वीटर पर बनर्जी को जीतने बधाई देते हुए कुमारस्वामी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख के खिलाफ उम्मीदवार उतारने के लिए भाजपा को आड़े हाथो लिया।

कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भवानीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव में शानदार और ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर हार्दिक बधाई।”

उन्होंने कहा कि जनता का जनादेश बनर्जी के पक्ष में होने के बावजूद भाजपा ने उनके खिलाफ उम्मीदवार उतार कर अड़ियल रवैया दिखाया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेता राजीव बनर्जी ने खुद कहा था कि वह भारी अंतर से जीतेंगी और उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई।

कुमारस्वामी ने कहा, “भाजपा को राजनीतिक संकीर्ण मानसिकता को दूर करते हुए ममता बनर्जी का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित करने में मदद करनी चाहिए थी। यह मेरा निजी विचार है कि इस तरह के संकेत से भाजपा को अपनी गरिमा बनाए रखने में मदद मिलती।”

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जबर्दस्त जीत के पांच महीने बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 58,835 मतों के अंतर से भवानीपुर उपचुनाव में रविवार को शानदार फतह हासिल की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे