लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के साथ गठबंधन जारी रखने के सवाल पर कुमारस्वामी ने कहा, देखते हैं...मुझे नहीं पता

By भाषा | Updated: July 24, 2019 17:23 IST

गौरतलब है कि राज्य में, खास तौर से मैसूर क्षेत्र में धुर प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले कांग्रेस-जद(एस) ने मई 2018 विधानसभा में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने पर सरकार बनाने के लिए हाथ मिलाया था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के भविष्य पर निवर्तमान मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने नहीं दिया स्पष्ट जवाब।हालांकि दोनों दलों को हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में बेहद करारी हार का सामना करना पड़ा।

कर्नाटक में गठबंधन सरकार गिरने के एक दिन बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि दोनों दलों में इसे लेकर अभी बातचीत होनी है। कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली 14 महीने पुरानी कांग्रेस-जद(एस) सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद इस्तीफा दे दिया।

पार्टी कार्यालय में जद(एस) की बैठक से पहले कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘हमने आज अपने विधायकों को भविष्य की रणनीति तय करने के लिए बुलाया है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता अपनी पार्टी को बढ़ाना, कर्नाटक की जनता का विश्वास जीतना और इस मोड़ से कैसे आगे बढ़ा जाए, यह है। हम इस पर चर्चा करेंगे।’’

कांग्रेस के साथ गठबंधन जारी रखने के सवाल पर कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘देखते हैं...मुझे नहीं पता। भविष्य को लेकर मुझे कांग्रेस नेताओं का रुख पता नहीं है.... हमने अभी तक कोई चर्चा नहीं की है।’’ जद(एस) सुप्रीमो एच. डी. देवगौड़ा और उनके बेटे तथा जद(एस) विधायी दल के नेता एवं प्रदेश पार्टी प्रमुख कुमारस्वामी भी पार्टी विधायकों की बैठक में थे।

गौरतलब है कि राज्य में, खास तौर से मैसूर क्षेत्र में धुर प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले कांग्रेस-जद(एस) ने मई 2018 विधानसभा में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने पर सरकार बनाने के लिए हाथ मिलाया था।

हालांकि दोनों दलों को हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में बेहद करारी हार का सामना करना पड़ा। राज्य की 28 सीटों में से कांग्रेस और जद(एस) के हिस्से में एक-एक सीटें ही आयी थीं। 

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटजनता दल (सेकुलर)कांग्रेसएचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह