लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा से मिले कुमारस्वामी, मंड्या की सांसद सुमलता पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: July 5, 2021 17:18 IST

Open in App

बेंगलुरु, पांच जुलाई जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से मुलाकात कर मांड्या में सरकारी स्वामित्व वाली ‘माई सुगर’ (मैसूर शुगर) फैक्टरी को निजी उद्योगों को पट्टे पर नहीं देने का अनुरोध किया।

पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने इस मुद्दे के संबंध में मांड्या की सांसद सुमलता अंबरीश के खिलाफ निजी हमले भी किए। कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘मैं मांड्या जिले के पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों के साथ मुख्यमंत्री से मिला, क्योंकि हाल ही में मंड्या जिले के किसान नेताओं ने मुझसे माई सुगर फैक्टरी को निजी क्षेत्र को सौंपने के लिए अधिकारियों के स्तर पर चर्चा के संबंध में मुलाकात की थी।’’

उन्होंने कहा कि मैसूर के ‘‘महाराजा’’ और सर एम विश्वेश्वरैया के समय में बनी फैक्टरी का एक इतिहास है और ‘‘यह हर किसी की इच्छा है’’ कि यह सरकार के नियंत्रण में हो। जद (एस) नेता ने अपनी पार्टी के विधायकों के साथ येदियुरप्पा से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की, जिसे मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने ‘‘शिष्टाचार भेंट’’ बताया। पूर्व मुख्यमंत्री के पिछले साल सितंबर और नवंबर में येदियुरप्पा के आवास पर पहुंचने पर कई तरह की चर्चा शुरू हो गयी थी।

यह दावा करते हुए कि सांसद सुमलता सहानुभूति के आधार पर चुनी गयीं, कुमारस्वामी ने कहा, "ऐसे अवसर बार-बार नहीं आएंगे, सहानुभूति के कारण उन्हें जो अवसर मिला है, उसका लोगों के लिए काम करके ठीक से उपयोग किया जाना चाहिए अन्यथा वे उन्हें सबक सिखाएंगे।’’

कुमारस्वामी द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद उन पर पलटवार करते हुए सुमलता ने कहा कि यह उनकी "संस्कृति और व्यक्तित्व" को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ‘‘मांड्या के चुनाव के नतीजों ने साबित कर दिया कि जनता किसे सबक सिखाना चाहती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सांसद पर हमले को छोड़िए, एक महिला के खिलाफ किस तरह के हमले कर रहे हैं, यह किस तरह की संस्कृति है? आप पूर्व मुख्यमंत्री हैं, क्या आपको अपनी भाषा पर नियंत्रण नहीं है? क्या आपको सार्वजनिक रूप से बोलने के बारे में बुनियादी जानकारी नहीं है।’’ सुमलता ने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि वह माई सुगर फैक्टरी को निजी क्षेत्र को सौंपने के लिए जोर दे रही थीं।

तत्कालीन मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के बेटे निखिल को मांड्या लोकसभा क्षेत्र में 2019 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार सुमलता ने हराया था। चुनाव अभियान के दौरान जद(एस) के कई नेताओं ने दिवंगत अभिनेता-नेता एम एच अंबरीश की पत्नी सुमलता पर निजी हमले किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां