कुमारस्वामी ने सिद्धरमैया को स्थानीय दल बनाकर 10 सीटें जीतने की चुनौती दी

By भाषा | Updated: December 19, 2020 20:27 IST2020-12-19T20:27:02+5:302020-12-19T20:27:02+5:30

Kumaraswamy challenged Siddaramaiah to win 10 seats by forming a local party | कुमारस्वामी ने सिद्धरमैया को स्थानीय दल बनाकर 10 सीटें जीतने की चुनौती दी

कुमारस्वामी ने सिद्धरमैया को स्थानीय दल बनाकर 10 सीटें जीतने की चुनौती दी

बेंगलुरु, 19 दिसंबर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को कांग्रेस नेता सिद्धरमैया को चुनौती दी कि वह जद (एस) और उसके नेतृत्व की आलोचना करने से पहले स्वयं एक स्थानीय दल का गठन करें और फिर अपने दम पर 10 सीटें जीतकर दिखाएं।

भाजपा और जद (एस) के बीच साठगांठ का आरोप लगाने को लेकर कुमारस्वामी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर सिद्धरमैया पर निशाना साधा।

उन्होंने ट्वीट किया, '' जद (एस) की सीटें जीतने की क्षमता, पार्टी प्रमुख देवगौड़ा और मेरी आलोचना करने वाले सिद्धरमैया को मैं एक चुनौती देता हूं। राष्ट्रीय दल की छाया से बाहर आएं, एक स्थानीय दल का गठन करें और अपने दम पर 10 सीटें जीतकर दिखाएं... उसके बाद हमारे नेतृत्व के बारे में बोलें।''

उन्होंने सिद्धरमैया पर निशाना साधते हुए कहा, '' जद (एस) ने जितनी सीटें जीतीं हैं, उसे हल्के में ना लें। एक स्वतंत्र स्थानीय दल का गठन करने के लिए नेतृत्व क्षमता की आवश्यकता होती है। आप इन संघर्षों से वाकिफ नहीं हैं। यह आपके लिए संभव नहीं है।''

कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने शुक्रवार को मैसूर में कहा था कि कुमारस्वामी पूर्व में इसलिए मुख्यमंत्री बन सके क्योंकि 2018 विधानसभा चुनाव में जद(एस) के मात्र 37 सीटें जीतने के बाद भी कांग्रेस उन्हे यह पद देने पर सहमत हो गई थी। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमारस्वामी ने सिद्धरमैया को यह चुनौती दी।

कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि सरकार गठन के कुछ ही महीनों बाद सिद्धरमैया ने इसे गिराने के लिए योजना बनाई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पाले में जाने वाले अधिकतर कांग्रेस विधायक सिद्धरमैया के विश्वासपात्र थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kumaraswamy challenged Siddaramaiah to win 10 seats by forming a local party

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे