लाइव न्यूज़ :

कुमारस्वामी ने येदियुरप्पा से पूछा, ‘‘आप कहां हो ?’’

By भाषा | Updated: August 8, 2019 05:13 IST

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा कि राज्य के कई हिस्से जब बाढ़ की चपेट में हैं तो मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ‘गायब’ हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे लोकसभा चुनाव के दौरान कुमारस्वामी के पुत्र निखिल के खिलाफ चले व्हाट्सअप अभियान में पूछा गया था येदियुरप्पा ने सोमवार को राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

 कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा कि राज्य के कई हिस्से जब बाढ़ की चपेट में हैं तो मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ‘गायब’ हैं। उन्होंने सवाल किया कि येदियुरप्पा ‘‘आप कहां हो?’’ उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के दौरान कुमारस्वामी के पुत्र निखिल के खिलाफ चले व्हाट्सअप अभियान में पूछा गया था कि ‘‘निखिल आप कहां हो?’’

हाल में मुख्यमंत्री पद से अपदस्थ हुए कुमारस्वामी ने कहा कि कर्नाटक के कई हिस्सों में बाढ़ आई हुई है। मुझे पूछने की जरूरत है कि एल्लिदियप्पा येदियुरप्पा (येदियुरप्पा आप कहां हो?) वह येदियुरप्पा के दो दिन के दिल्ली दौरे पर सवाल उठा रहे थे।

उन्होंने उसी शैली में हमला बोला जिस शैली में उनके पुत्र निखिल पर हमला बोला गया था। येदियुरप्पा ने सोमवार को राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद वह दो दिन के लिए दिल्ली रवाना हो गए। मुख्यमंत्री ने तब कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य के लिए राहत और पुनर्वास कार्य के लिए पैकेज की मांग करेंगे। बुधवार शाम वह कर्नाटक वापस आ गए। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं