केजरीवाल पर दोष मढ़ते हुए कुमार विश्वास ने अरुण जेटली से मांगी माफी, मानहानि का केस वापस
By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 28, 2018 15:29 IST2018-05-28T14:23:47+5:302018-05-28T15:29:03+5:30
कुमार विश्वास ने अरुण जेटली को पत्र में लिखा, 'अरविंद आदतन झूठे हैं और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने सिर्फ अरविंद की बात दुहराई थी।'

Kumar Vishwas | Arun Jaitley| Arvind Kejriwal| Aam Aadmi Party
नई दिल्ली, 28 मईः नेता और कवि कुमार विश्वास ने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली से माफी मांग ली है। कुमार विश्वास समेत आम आदमी पार्टी के पांच नेताओं ने अरुण जेटली पर डीडीसीए का अध्यक्ष रहते हुए वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। इसके बाद जेटली ने इन सभी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। आप के चार नेताओं ने पहले ही माफी मांग ली थी। सोमवार को कुमार विश्वास ने भी माफी मांग ली। जेटली के वकील ने बताया कि उन्होंने माफी स्वीकार कर ली है और मानहानि का केस वापस लिया जा रहा है। हालांकि कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर सारा दोष मढ़ा।
विश्वास ने जेटली को एक पत्र लिखकर मामले को स्पष्ट किया और माफी मांगी। उन्होंने लिखा कि अपनी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के कहने पर ही पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं और प्रवक्ताओं ने उनकी बात दोहराई थी। बकौल विश्वास, 'अरविंद आदतन झूठे हैं और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने सिर्फ अरविंद की बात दुहराई थी।'
Kumar Vishwas wrote to Arun Jaitley tendering apology, sought withdrawal of the civil defamation case filed by the minister against him. Jaitley's lawyer says,"we have accepted it." (File pics) pic.twitter.com/IerYtYPFrU
— ANI (@ANI) May 28, 2018
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के वित्तमंत्री अरुण जेटली पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप पर माफी मांगी थी। केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह, राघव चड्ढाऔर आशुतोष ने एक संयुक्त रूप से माफीनामा भेजा था। सीएम केजरीवाल ने जेटली पर बतौर दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) प्रेसिडेंट घोटाला और चयन में अनियमितता के आरोप लगाए थे। इस मामले में जेटली ने केजरीवाल समेत पांच आप नेताओं पर सिविल व आपराधिक मानहानि के मुकदमे दायर किए थे।