लाइव न्यूज़ :

वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे कुमार विश्वास

By भाषा | Updated: December 19, 2021 11:02 IST

Open in App

लखनऊ, 19 दिसंबर भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्‍या पर 24 दिसंबर को यहां एक समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कवि कुमार विश्वास 'अटल राम संकल्प अपने अपने राम' विषय पर प्रस्तुति देंगे।

‘पंडित अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन’ के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रभारी राधा मोहन सिंह उपस्थित होंगे। इनके अलावा भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डाक्टर दिनेश शर्मा तथा भाजपा की प्रदेश इकाई के महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल भी शामिल होंगे।

फाउंडेशन के अध्यक्ष के अनुसार, यह कार्यक्रम शुक्रवार शाम चार बजे अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ में सम्पन्न होगा, जिसमें कुमार विश्‍वास 'अटल राम संकल्प अपने अपने राम' विषय पर प्रस्तुति देंगे।

गौरतलब है कि 23 नवंबर को समाजवादी पार्टी (सपा) महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के 75 वर्ष की आयु पूरी करने के अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव में कवि कुमार विश्वास शामिल हुए थे। विश्वास ने कहा था कि वह किसी राजनीतिक दल में नहीं हैं लेकिन उनकी मौजूदगी के राजनीतिक निहितार्थ निकाले गये थे।

अन्‍ना आंदोलन के दौरान राजनीतिक मंच पर सक्रिय हुए कुमार विश्वास 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार थे, लेकिन बाद में उनका ‘आप’ से मोहभंग हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन