लाइव न्यूज़ :

कुमार ने भारतीयों के खाड़ी देशों में प्रवेश पर लगी रोक के मद्देनजर सरकार से हस्तक्षेप की मांग की

By भाषा | Updated: August 3, 2021 18:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त राज्यसभा सदस्य एमवी श्रेयम्स कुमार ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से भेंट की और विभिन्न खाड़ी देशों में प्रवेश प्रतिबंध लगाए जाने से भारतीय प्रवासियों को हो रही परेशानी के समाधान के लिए सरकार के हस्तक्षेप का अनुरोध किया।

कुमार ने मंत्री को लिखे एक पत्र में चिंता व्यक्त की कि खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) देशों में हजारों भारतीय प्रवासियों पर नौकरी और कारोबार खोने का खतरा है क्योंकि कतर को छोड़कर उन देशों ने भारत से उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है और कुछ प्रवेश प्रतिबंध भी लगाए हैं।

केरल के लोगों सहित कई भारतीय नागरिक कोविड-19 महामारी के कारण वापस लौट आए थे।

कुमार ने अपने पत्र में कहा कि यदि खाड़ी के प्रवासी भारतीयों की बड़े पैमाने पर नौकरियां चली जाती हैं और उन्हें अपने घरों में रहने के लिए बाध्य होना पड़ता है तो केरल जैसे राज्य में सामाजिक और आर्थिक अराजकता की स्थिति पैदा हो जाएगी

केरल के निवासी कुमार ने कहा, "मैं इस गंभीर मामले में आपके हस्तक्षेप का अनुरोध करता हूं क्योंकि प्रवासी अपनी मेहनत से अर्जित विदेशी मुद्रा से हमारे खजाने को भरते हैं।"

कुमार के कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, जयशंकर ने उन्हें बताया कि सरकार भारत से उड़ानों पर रोक के मुद्दे के हल के लिए जीसीसी से बात कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों