लाइव न्यूज़ :

साक्ष्य पैदा करने के लिये भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के पहले व बाद में दिल्ली गए थे कुलकर्णी : सीबीआई

By भाषा | Updated: November 9, 2020 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोप लगाया है कि धारवाड़ में 15 जून, 2016 को भाजपा कार्यकर्ता योगेश गौड़ा की हत्या के पहले और बाद में कर्नाटक के पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी दिल्ली गए थे ताकि अपने बचाव में साक्ष्य पेश कर सकें।

सीबीआई ने कांग्रेस नेता कुलकर्णी को इस सिलसिले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

हत्या के मामले में अभी तक की सीबीआई की जांच से यह बात सामने आयी है कि कुलकर्णी 12 जून, 2016 की सुबह 11.30 बजे विमान से दिल्ली रवाना हुए थे और अगले दिन 10.40 बजे उड़ान से लौट गए थे। इसी तरह हत्या के एक दिन बाद वह कथित रूप से 16 जून, 2016 की शाम दिल्ली रवाना हुए और 18 जून, 2016 को वापस आए। कर्नाटक सरकार की सिफारिश पर मामले की जांच केन्द्रीय जांच एजेंसी को सौंपी गयी है। कुलकर्णी को विशेष अदालत ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सीबीआई ने आरोप लगाया है, ‘‘टिकट यात्रा के दिन ही बुक किए गए थे और यात्रा का लक्ष्य अपने बचाव में सबूत पेश करना था।’’

अधिकारियों ने बताया कि भाजपा जिला पंचायत के सदस्य गौड़ा की 15 जून, 2016 को धारवाड़ स्थित उनके जिम में अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी।

एजेंसी की जांच के अनुसार, गौड़ा की हत्या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का परिणाम है। उस वक्त विधायक और सरकार में मंत्री कुलकर्णी ने गौड़ा से कथित रूप से कहा था कि वह जिला पंचायत का चुनाव नहीं लड़ें, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता ने उनकी बात मानने से इंकार कर दिया था।

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि गौड़ा और कुलकर्णी के बीच कई बार कहासुनी हुई। 22 अप्रैल, 2016 को कुलकर्णी की अध्यक्षता में हुई जिला पंचायत की बैठक में दोनों के बीच गंभीर कहासुनी हुई । एजेंसी का आरोप है कि इन्हीं झगड़ों के कारण गौड़ा की हत्या की साजिश की गई।

कांग्रेस ने कुलकर्णी के खिलाफ आरोपों से इंकार करते हुए इसे राजनीतिक उत्पीड़न का मामला बताया है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया है, ‘‘कठपुतली सीबीआई द्वारा कांग्रेस नेता विनय कुलकर्णी की गिरफ्तारी मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और भाजपा नेतृत्व के षड्यंत्र और गलत मंशा को स्पष्ट करती है।’’

उन्होंने कहा कि बी. एस. येदियुरप्पा को पता होना चाहिए कि कांग्रेस के नेता भाजपा और उसकी सिपाही सीबीआई के इन कायराना हमलों के आगे घुटने नहीं टेकेंगे।

सुरजेवाला ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस नेताओं को डराने के लिए केन्द्रीय एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने ट्वीट किया कि ‘अनुभवहीन’ येदियुरप्पा सरकार और भाजपा ‘‘अपनी संस्थाओं सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय, आयकर का दुरुपयोग कांग्रेस नेताओं डी. के. शिवकुमार, जी. परमेश्वर, विनय कुलकर्णी और अन्य को परेशान करने के लिए कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह