लाइव न्यूज़ :

कुलगाम में दो आतंकी ढेर, सुंदरबनी में एलओसी पर मुठभेड़ जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 30, 2021 15:22 IST

सुरक्षाबलों को कुलगाम के चिम्मीर इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके उपरांत सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देराजौरी के सुंदरबनी में एलओसी को पार कर आने वाले आतंकियों के गुट से मुठभेड़ जारी है। अभी भी दो से तीन के करीब आतंकियों के छिपे होने की सूचना है। सुंदरबनी सेक्टर में एलओसी के नजदीक डडल गांव में कुछ हथियारबंद संदिग्धों को देखा गया।

जम्मूः सुरक्षाबलों ने कुलगाम में अभी तक दो आतंकियों को ढेर करने में सफलता पाई है। हालांकि मुठभेड़ अभी भी जारी है।

इस बीच राजौरी के सुंदरबनी में एलओसी को पार कर आने वाले आतंकियों के गुट से मुठभेड़ जारी है। इसमें एक सैनिक जख्मी हुआ है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को कुलगाम के चिम्मीर इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके उपरांत सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

जिस जगह पर आतंकी छिपे थे, उसे सुरक्षाबलों ने घेर लिया और आतंकियों को सबसे पहले आत्मसमर्पण करने के लिए चेतावनी दी। आतंकियों ने इसे अनसुना कर सुरक्षाबलों पर फायरिंग करना शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबल भी आतंकियों की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में अभी तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।

अभी भी दो से तीन के करीब आतंकियों के छिपे होने की सूचना है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। इस बीच सुंदरबनी सेक्टर पर एलओसी से कुछ किलोमीटर दूर डडल गांव के पास संदिग्ध सशस्त्र व्यक्तियों के एक समूह की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मंगलवार शाम को क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

तलाशी अभियान के दौरान रात के समय गोलीबारी हुई जिसमें एक सैनिक घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार, सुंदरबनी सेक्टर में एलओसी के नजदीक डडल गांव में कुछ हथियारबंद संदिग्धों को देखा गया। इसके उपरांत जवानों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तानभारतीय सेनासीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे