कुकी नेशनल फ्रंट का प्रमुख दिल्ली में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 20, 2021 15:50 IST2021-09-20T15:50:36+5:302021-09-20T15:50:36+5:30

Kuki National Front chief arrested in Delhi | कुकी नेशनल फ्रंट का प्रमुख दिल्ली में गिरफ्तार

कुकी नेशनल फ्रंट का प्रमुख दिल्ली में गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 20 सितंबर अपहरण और जबरन वसूली के मामलों में वांछित कुकी नेशनल फ्रंट के स्वयंभू कमांडर-इन-चीफ मंगखोलम किपगेन को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार यह जानकारी दी।

कुकी नेशनल फ्रंट पूर्वोत्तर का उग्रवादी समूह है। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि मंगखोलम किपगेन उर्फ डेविड किपगेन (24) को रविवार को द्वारका से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मणिपुर के विभिन्न पुलिस थानों में किपगेन के खिलाफ अपहरण, गोलीबारी, रंगदारी, लूट समेत कई मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kuki National Front chief arrested in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे