लाइव न्यूज़ :

केटीआर ने उत्तर प्रदेश में ‘किसानों की निर्मम हत्या’ पर दुख प्रकट किया

By भाषा | Updated: October 5, 2021 17:01 IST

Open in App

हैदराबाद, पांच अक्टूबर तेलंगाना के मंत्री एवं टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव ने उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन के दौरान किसानों की ‘निर्मम हत्या’ को लेकर दुख प्रकट किया और आशा जतायी कि गुनहगारों को शीघ्र ही इंसाफ के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे रामा राव ने ट्वीट किया, ‘‘ उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की निर्मम एवं सुनियोजत हत्या पर क्षुब्ध एवं स्तब्ध हूं। इस बर्बर घटना की निंदा करता हूं और आशा करता हूं कि गुनहगारों को शीघ्र से शीघ्र इंसाफ के कठघड़े में खड़ा किया जाएगा। ’’

रविवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हिंसक संघर्ष में आठ लोगों की जान चली गयी जबकि कई अन्य घायल हो गये। पिछले साल केंद्र के कृषि कानूनों के विरूद्ध शुरू हुए किसान आंदोलन के बाद से यह सबसे अधिक खूनी संघर्ष था।

रविवार की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोग मारे गये। लखीमपुरी खीरी में एक कार्यक्रम के वास्ते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लाने जा रहे भाजपा कार्यकताओं के वाहनों ने कथित रूप से किसानों को कुचल दिया। हिंसा में मारे गये अन्य लोग भाजपा कार्यकर्ता एवं उनका ड्राइवर था जिन्हें प्रदर्शनकारियों ने कथित रूप से पीट-पीटकर मार डाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह