लाइव न्यूज़ :

क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के दो पक्षों में मारपीट, गोली चली, एक की मौत

By भाषा | Updated: April 17, 2021 16:16 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), 17 अप्रैल जिले के थाना जेठवारा क्षेत्र के ग्राम सभा फूलपुर में शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के दो पक्षों में प्रचार के दौरान मारपीट हुई और गोलियां चलीं। घटना में गोली लगने से एक पक्ष के समर्थक की मौत हो गयी जबकि दूसरे पक्ष के प्रत्याशी सहित दो लोग घायल हो गये।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) रोहित मिश्रा ने बताया कि आज सुबह क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी ऐनुल हसन (38) अपने समर्थक क़य्यूम (35) के साथ ग्राम सभा फूलपुर में प्रचार कर रहा था तभी दूसरे पक्ष की प्रत्याशी हसीना बेगम और उसका पति वकील अहमद मुंडा और वहीद (55) आदि पहुंचे।

प्रचार को लेकर दोनों पक्षों में लाठी डंडा व फरसे से मारपीट हुई और गोली भी चली। गोली लगने से वहीद और मारपीट में दूसरे पक्ष से ऐनुल हसन व क़य्यूम घायल हो गए।

उपचार के लिए घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने वहीद (55) को मृत घोषित कर दिया और घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के संबंध में विधिक कार्यवाही कर रही है।

पंचायत चुनाव के लिए प्रतापगढ़ जिले में 19 अप्रैल, सोमवार को मतदान होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर