लाइव न्यूज़ :

यौन अपराधों के पीड़ित बच्चों के वास्ते समयबद्ध इंसाफ हेतु अभियान चलाएगा केएससीएफ

By भाषा | Updated: March 17, 2021 18:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन (केएससीएफ)यौन अपराधों के शिकार बच्चों के वास्ते निश्चित समय सीमा के अंदर इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए रविवार को सालभर का एक अभियान शुरू करेगा।

इस एनजीओ ने एक बयान में कहा कि बॉलीवुड अभिनेता एवं निर्देशक फरहान अख्तर इस विषय के समर्थन में अभियान राजदूत के तौर पर अभियान से जुड़़ गए हैं।

‘ हर बच्चे के लिए इंसाफ’ नामक इस अभियान का लक्ष्य देश के 100 अति संवेदनशील जिलों में बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम के मामलों के 5000 पीड़ित बच्चों को सहयोग पहुंचाना है।

उसने कहा, ‘‘ इस अभियान के तहत केएससीएफ यौन अपराधों एवं दुष्कर्म पीड़ित बच्चों को कानूनी समर्थन देगा तथा ऐसे बच्चों एवं उनके परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएं खासकर मानसिक स्वास्थ्य सहयोग भी प्रदान करेगा। पीड़ितों एवं उनके परिवारों का पुनर्वास कराया जाएगा, उन्हें सहयोग, शिक्षा एवं कौशल विकास के अवसर प्रदान कराये जायेंगे।’’

केएससीएफ ने कहा कि वह इस विषय पर न्यायपालिका एवं प्रशासन तंत्र के संबंधित अधिकारियों के लिए एक कार्याशाला का आयोजन करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए