लाइव न्यूज़ :

'कृष' के 15 साल पूरे, ऋतिक ने किया सीरीज की चौथी फिल्म लाने का वादा

By भाषा | Updated: June 23, 2021 20:04 IST

Open in App

मुंबई, 23 जून बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने ''कृष'' फिल्म की 15वीं वर्षगांठ पर इस लोकप्रिय सीरीज की चौथी फिल्म लाने का वादा किया।

साल 2003 में प्रदर्शित हुई पहली फिल्म ''कोई... मिल गया'' का निर्देशन अभिनेता के पिता राकेश रोशन ने किया था। इसके बाद साल 2006 में ''कृष'' और 2013 में ''कृष 3'' पर्दे पर आई।

ऋतिक ने ट्विटर पर 13 सेकेंड का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ''यह बीत गया है। देखते हैं भविष्य क्या सौगात लाता है।''

''कृष'' में पिछली फिल्म ''कोई... मिल गया'' के नायक रोहित के बेटे कृष्णा की कहानी दिखाई गई है, जिसके अंदर अपने पिता की तरह अद्भुत शक्तियां होती हैं। इन तीन फिल्मों में वह रोहित, कृष्णा और कृष की भूमिका निभा चुके हैं। इनमें प्रियंका चोपड़ा जोनास, नसीरुद्दीन शाह और रेखा भी अभिनय कर चुकी हैं।

साल 2018 में राकेश रोशन ने कहा था कि 2020 में क्रिसमस पर इस सीरीज की चौथी फिल्म प्रदर्शित की जाएगी। वर्ष 2019 में ‘पीटीआई-भाषा’ को दिये साक्षात्कार में ऋतिक ने कहा था कि उस साल रिलीज हुई ''वार'' के बाद ''कृष'' की चौथी किस्त की शूटिंग शुरू की जाएगी। हालांकि कोविड-19 महामारी के चलते अभी तक फिल्म के बारे में कोई अपडेट नहीं मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा